Create your Account
MP News : सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
- Rohit banchhor
- 24 Dec, 2025
हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
MP News : भोपाल। सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कैदी को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अचानक बेहोशी की हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कैदी को जेल के भीतर अचानक तबीयत बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक कैदी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था।
यह मामला करीब 7 महीने पहले दर्ज किया गया था और वह तभी से न्यायिक हिरासत में था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. UPSC CSE Final Result 2025: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, 958 अभ्यर्थियों का चयन, 180 बनेंगे IAS
- 2. India Share Market Today: शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 583 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
- 3. CG Suspended : ड्यूटी में शराब का नशा पड़ा भारी, लापरवाह प्रधान आरक्षक निलंबित
- 4. CG News : बस्तर में हेरिटेज मैराथन, 200 पूर्व माओवादी भी दौड़ेंगे, शांति और बदलाव का संदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

