Breaking News
Create your Account
Stock Market January 27, 2026: भारत और ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से झूमा बाजार, सपाट शुरुआत के बाद आखिरी घंटे में पलटी बाजी, सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा; निफ्टी 25175 पर बंद
नई दिल्ली/मुंबई। Stock Market January 27, 2026: एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (27 जनवरी) को उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए। सपाट शुरुआत की बाद क्लासिंग बेल से पहले भारत और ईयू के बीच व्यापार समझौते की घोषणा से बाजार के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा। इसके अलावा प्राइवेट और सरकारी बैंकिंग शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला।
Stock Market January 27, 2026: ईयू ने भारत से आने वाले लगभग 99.5 प्रतिशत सामानों पर आयात शुल्क कम करने या पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया है। इसके बदले भारत भी EU से आने वाले 97 प्रतिशत उत्पादों पर टैक्स में राहत देगा। Stock Market January 27, 2026: तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सपाट रुख के साथ 81,436 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81,088 अंक के नीचले और 82,084 अंक के हाई लेवल तक गया। अंत में 319.01 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त लेकर 81,856.71 पर बंद हुआ।
Stock Market January 27, 2026: इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 25,063 अंक पर सपाट खुला लेकिन खुलते ही इसमें गिरावट देखी गई। हालांकि, कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव रहा। अंत में 126.75 अंक या 0.51 प्रतिशत की मजबूती लेकर 25,175.40 पर बंद हुआ।
Stock Market January 27, 2026: टॉप गेनर लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और एसबीआई सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाले शेयर रहे। इनमें पांच प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। दूसरी तरफ, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, आईटीसी और मारुति सुजुकी इंडिया सबसे ज्यादा दबाव में रहे। इन शेयरों में चार प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई।
Stock Market January 27, 2026: एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई शेयर बाजारों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया पर ज्यादा टैरिफ लगाने की चेतावनी दी। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ी। शुरुआती गिरावट के बाद दक्षिण कोरिया का कॉपी इंडेक्स संभला और करीब 0.7 प्रतिशत तक चढ़ गया। आखिरी अपडेट तक जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.1 प्रतिशत ऊपर था।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal Elections: बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी, शाह,योगी, हिमंत बिस्वा सरमा सहित 40 नाम, देखें लिस्ट
- 2. Online Betting Network : सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, रायपुर का इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार, BMW समेत 60 लाख की संपत्ति जब्त
- 3. Share Market: वैश्विक तनाव और विदेशी बिकवाली से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
- 4. MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा 2026-27 सत्र के लिए विधानसभा सदन समितियों का गठन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत इनके नाम शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

