Breaking News
Create your Account
राहुल गांधी के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच पर बवाल, विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
नई दिल्ली: चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा महाराष्ट्र और झारखंड में लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसमें नेताओं के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच की जा रही है। शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बैग की जांच की गई। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा नेताओं के बैग भी जांचे गए थे। विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी अमरावती में विधानसभा चुनाव को लेकर रैली करने पहुंचे थे। उनका हेलीकॉप्टर धामनगांव रेलवे के हेलीपैड पर उतरा, जहां चुनाव अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की। इस पर कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बैग की जांच क्यों नहीं की जाती।
झारखंड में भी राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति न मिलने से विवाद गहराया। कांग्रेस का आरोप है कि गोड्डा से उड़ान भरने में सवा घंटे की देरी जानबूझकर की गई। कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे ने इसे प्रोटोकॉल की आड़ में राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: अमेरिका-ईरान सीजफायर का असर: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 2,900 अंक चढ़ा, निफ़्टी भी हुई बूम
- 2. Raipur City Crime: सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने 132 हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों की परेड ली, सरप्राइज चेकिंग में 28 वारंटी गिरफ्तार
- 3. India-UAE Ties: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएई के डिप्टी पीएम से की मुलाकात, भारत-यूएई संबंधों पर हुई चर्चा
- 4. CG Crime : मंदिर बैठक बनी खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या, 5 हिरासत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

