Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
UP Crime : छठी की खुशियां मातम में बदलीं, पैसों के विवाद में छोटे ने बड़े भाई की ले ली जान
UP Crime : बांदा। बेटे के जन्म की खुशियां मना रहे एक परिवार में उस वक्त मातम छा गया, जब पैसों को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर ईंट और लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के राजनगर मोहल्ले निवासी आशीष वर्मा ने अपने बेटे के जन्म के उपलक्ष्य में छठी कार्यक्रम का आयोजन किया था। घर में जश्न का माहौल था और रिश्तेदारों सहित परिजन खुशी मना रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आशीष वर्मा और उसके बड़े भाई विकास वर्मा के बीच पैसों को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। गुस्से में आकर आशीष ने पास में पड़ी ईंट उठाकर विकास के सिर पर दे मारी। इसके बाद उसने लाठी-डंडे से भी हमला किया, जिससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन तत्काल विकास को अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बड़े बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की मां ने छोटे बेटे के खिलाफ हत्या की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी आशीष वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Rumesh Pathirage: रुमेश पाथिरागे ने मचाया धमाल, डायमंड लीग में 92.62 मीटर थ्रो, एशिया को मिला तीसरा जैवलिन सुपरस्टार
- 2. Sushasan Tihar 2026 : पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल, निमधा को मिली विकास की चार बड़ी सौगातें, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
- 3. TMC: पार्टी विरोधी गतिविधियों पर टीएमसी का एक्शन, दो विधायकों को किया निष्कासित
- 4. CG News : भटके दंतैल हाथी ने सैर पर निकले दंपति को कुचला, क्षेत्र में दहशत का माहौल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

