Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
UP Accident : एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत, 5 घायल
- Rohit banchhor
- 01 Jun, 2026
दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP Accident : आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने शादी में शामिल होने जा रहे परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह कंटेनर में समा गया। दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार सभी लोग बिहार से राजस्थान एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस को आशंका है कि लंबी यात्रा के दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Israeli air strike in Gaza: गाजा में इजरायल का एयर स्ट्राइक, नौ फलस्तीनियों की दर्दनाक मौत
- 2. Raipur City News : राजधानी की कानून व्यवस्था संभालने की तैयारी, 60 नए SI पहुंचे रायपुर, थानों में शुरू होगा फील्ड ट्रेनिंग, देखें लिस्ट
- 3. UP Accident : तेज रफ्तार अर्टिका कार और ट्रेलर में आमने-सामने हुई भिड़ंत, 4 की मौत, एक घायल
- 4. Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, एफपीआई बिकवाली का दबाव बरकरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

