Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
UP Accident : बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में 2 की मौत, खेत से लौट रहे थे युवक
UP Accident : सीतापुर। जिले में देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के नटौरा गांव निवासी 24 वर्षीय कपिल अपने चचेरे भाई के साथ अरबगंज गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। दूसरी ओर मोहित अपने दोस्तों अर्जुन और लवकुश के साथ खेतों में दवाई छिड़कने के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहा था।
कर्मसेपुर के पास दोनों वाहन अचानक आमने-सामने आ गए और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में बाइक सवार कपिल और ट्रैक्टर चालक मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं ट्रैक्टर सवार लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : दुष्कर्म आरोपी का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
- 2. CG Crime : कारोबारी की हत्या कर जेवर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन आया सामने, फरार आरोपियों की तलाश जारी
- 3. UP: लोक अदालत नहीं दे सकती तलाक की डिक्री, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट की कानूनी सीमा
- 4. CG Police Suspend : रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होते ही दो दरोगा सस्पेंड, SSP की सख्त कार्रवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

