Create your Account
Share Market: शेयर बाजार ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार, सेंसेक्स 80.49 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी नुक्सान
Share Market: मुंबई: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को कमजोरी के साथ कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स 80.49 अंकों (0.10%) की गिरावट के साथ 80,938.23 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 मामूली 3.20 अंकों (0.01%) के नुकसान के साथ 24,719.55 पर रहा। सोमवार को बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की थी, जहां सेंसेक्स 170.12 अंकों की तेजी के साथ 80,788.63 और निफ्टी 32.10 अंकों की बढ़त के साथ 24,598.85 पर खुला था।
Share Market: सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 15 लाल निशान में रहीं। निफ्टी 50 में 27 कंपनियों ने तेजी दिखाई, और 23 ने गिरावट दर्ज की। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.68% की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि इंफोसिस 0.70% की गिरावट के साथ सबसे पीछे रहा। भारती एयरटेल (0.60%), एनटीपीसी (0.45%), और टाइटन (0.42%) जैसे शेयरों ने बढ़त हासिल की। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा (0.65%), रिलायंस इंडस्ट्रीज (0.33%), और एक्सिस बैंक (0.40%) नुकसान में रहे। निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर बनी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : सब्जी गाड़ी से निकल आया करोड़ों का गांजा, कैरेट के पीछे छिपाकर हो रही थी तस्करी, दो गिरफ्तार
- 2. SRH vs KKR IPL 2026: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 166 रनों का टारगेट, सुनील नरेन का IPL में 'दोहरा शतक'
- 3. MI vs LSG: लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रनों का विशाल लक्ष्य, पूरन ने जड़े आठ छक्के, बॉश ने झटके 2 विकेट
- 4. Bihar News : मिड-डे मील बना जहर, दाल-चावल खाते ही 250 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

