Create your Account
Share Market: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 595 अंक चढ़ा, जानें निफ्टी का हाल
Share Market: मुंबई: भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के सकारात्मक परिणामों की उम्मीदों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 594.95 अंक (0.73%) उछलकर 82,380.69 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह 657.74 अंक (0.80%) बढ़कर 82,443.48 तक पहुंचा। एनएसई निफ्टी भी 169.90 अंक (0.68%) की बढ़त के साथ 25,239.10 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजबूत होकर 88.08 (अनंतिम) पर पहुंचा।
Share Market: एक अधिकारी के अनुसार, भारत और अमेरिका के मुख्य वार्ताकारों ने प्रस्तावित व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू की है, ताकि भारी शुल्कों से उत्पन्न होने वाली निर्यातकों की अनिश्चितताओं को दूर किया जा सके। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में तेजी ने भी घरेलू शेयर बाजार में उत्साह बढ़ाया। इस सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति बैठक से पहले निवेशकों में आशावाद दिखा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि व्यापार वार्ता के सकारात्मक परिणाम भारतीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
- 2. CG News : नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम
- 3. CG News: रोक्तिमा यादव बनीं कोरिया कलेक्टर, पुष्पा साहू को माशिमं सचिव की जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखें लिस्ट
- 4. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, दलहन मिशन के लिए 2442 करोड़ और समेकित बाल संरक्षण मिशन ‘वात्सल्य’ के लिए करोड़ों की मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

