Breaking News
Create your Account
SA vs NZ: पहले टी20 में न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका 7 विकेट से जीता
SA vs NZ: मुंबई: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका (South Africa) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड (New Zealand) पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई और टीम मात्र 91 रन पर 14.3 ओवर में ऑलआउट हो गई। कीवी टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
SA vs NZ: नीशम ने बनाए सबसे ज्यादा रन
न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम (James Neesham) ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। उन्होंने 21 गेंदों की पारी में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा कप्तान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने 15 रन, कोल मैककॉन्ची (Cole McConchie) ने 15 रन और बेवॉन जैकब्स (Bevon Jacobs) ने 10 रन बनाए, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका।
SA vs NZ: साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का दबदबा
साउथ अफ्रीका की ओर से 19 वर्षीय नकोबानी मोकोएना (Nqobani Mokoena) ने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। उनके अलावा गेराल्ड कोएत्ज़ी (Gerald Coetzee) ने 2/14, ओटनेल बार्टमैन (Ottneil Baartman) ने 2/22 और कप्तान केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने 2/25 विकेट लिए।
SA vs NZ: एस्टरहुइज़न की मैच जिताऊ पारी
92 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़ेन (Connor Esterhuizen) ने नाबाद 45 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के लगाए और टीम को 16.4 ओवर में जीत दिला दी।
SA vs NZ: डेब्यू मैच में बने प्लेयर ऑफ द मैच
शानदार प्रदर्शन के लिए नकोबानी मोकोएना (Nqobani Mokoena) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
Related Posts
More News:
- 1. UPPSC RO ARO Final Result 2023 : यूपीपीएससी आरओ-एआरओ का परिणाम जारी, 419 अभ्यर्थी सफल; अनिल पांडेय बने टॉपर
- 2. MP News : पंवासा में महिला पेडलर सहित चार तस्कर गिरफ्तार, 55 ग्राम एमडी और गांजा जब्त
- 3. MP News : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : गेंहू खरीदी से लेकर नए फोरलेन और कॉरिडोर तक, SC छात्रों को प्रतिमाह 10 हजार मिलेंगे, 590 करोड़ उड़ान योजना पर लगी मुहर
- 4. Breaking: मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

