Breaking News
Create your Account
Priyanka Gandhi: केरल की वायनाड से रिकॉर्ड मतों से जीतीं प्रियंका गांधी, पहली बार गांधी नेहरु परिवार तीन सदस्य एक साथ होंगे संसद में
- Pradeep Sharma
- 23 Nov, 2024
Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई केरल की वायनाड लोकसभा सीट
नई दिल्ली/वायनाड। Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आए गए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीट पर 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर ली है। चुनाव में प्रियंका गांधी को 6 लाख 22 हजार से ज्यादा वोट मिले, जबकि उनके सबसे करीबी प्रतिद्विंदी सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकरी को करीब 2 लाख 11 हजार वोट मिले। बीजेपी तीसरे स्थान पर रही।
Priyanka Gandhi: पहली बार संसद जाएंगी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी की जीत के बाद यह पहला मौका होगा, जब गांधी परिवार के सभी सदस्य एकसाथ संसद में दिखाई देंगे। अब तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही संसद में लोगों का प्रतिनिधित्व करते नजर आए हैं। वायनाड में जीत के बाद प्रियंका गांधी की पहली बार संसद पहुंचेगी।
राजस्थान से राज्य सभा सांसद हैं सोनिया गांधी
फिलहाल सोनिया गांधी राजस्थान से राज्य सभा सांसद हैं। उन्होंने इस साल लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। सोनिया गांधी ने 2004 से लगातार पांच बार उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट प्रतिनिधित्व किया था।
रायबरेली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं राहुल गांधी
वहीं, प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी की तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस साल हुए लोकसभा में उन्होंने केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था और रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी, जिसपर प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ा।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : शराब के झगड़े ने ली जान, पति ने दोस्तों संग मिलकर की पत्नी की हत्या, आत्महत्या का रचा था ड्रामा
- 2. Bengal Teacher Recruitment Scam: बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पहुंची ED, काम नहीं आया बीमारी का हवाला
- 3. Rajasthan News : पड़ोसन की नाइटी चुराकर पहनकर किया ये काम, सीसीटीवी देखकर हिल गई पुलिस
- 4. CG News : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर समरसता भोज में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, कहा- बाबा साहब के रास्ते पर चलकर बना रहे हैं महिलाओं को आत्मनिर्भर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

