Breaking News
Create your Account
कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद राजनीति गर्म, नितिन नबीन ने आदिवासी नेता को मोहरा बनाने का लगाया आरोप, "मास्टर माइंड को चेताया"
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर भा.ज.पा. के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बघेल ने आदिवासी नेता को मोहरा बना कर अपनी राजनीतिक चालें चली हैं। नबीन ने यह भी कहा कि कानून असली मास्टर माइंड तक जरूर पहुंचेगा।
रायपुर में भाजपा के एक संगठन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन नबीन ने कहा, "मैंने तो यह समझा था कि एक आदिवासी नेता के माध्यम से अपराध कराया गया है, लेकिन असली मास्टर माइंड कहीं पीछे बैठा है। कानून मजबूत है और वह मास्टर माइंड तक जरूर पहुंचेगा।"
भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए नबीन ने आगे कहा, "आपने एक आदिवासी को मोहरा बना दिया। यह साफ तौर पर दिखाता है कि आदिवासियों के प्रति आपकी सोच क्या है। यह सब जल्द ही सामने आ जाएगा। आप भी बच नहीं पाएंगे, क्योंकि इस अपराध के असली जनक तक कानून पहुंचने में समय नहीं लगेगा।" कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे राज्य की राजनीति और भी गरमा गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जमीन विवाद पर खूनी झड़प, एक युवक की मौत, 5 घायल
- 2. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
- 3. KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रन का टारगेट, KKR के लिए मुजरबानी ने झटके 4 विकेट
- 4. Nitish Kumar takes oath: नीतीश कुमार की संसदीय पारी शुरू, राज्यसभा MP के रूप में ली शपथ, दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर, सीएम पर सस्पेंस बरकरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

