Breaking News
Create your Account
IPL 2026 Match Schedule: बीसीसीआई ने 30 दिन पहले बदला IPL 2026 का शेड्यूल, अब इस तारीख को शुरू होगा 19वां सीजन
IPL 2026 Match Schedule: मुंबई। IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होने में दो दिन की देरी हो सकती है। पहले बीसीसीआई ने इसके लिए 26 मार्च की तारीख तय कर रखी थी, लेकिन अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि आईपीएल का 19वां सीजन 28 या 29 मार्च को शुरू हो सकता है। जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।
IPL 2026 Match Schedule: हालांकि, अभी तक इस बात का कोई स्पष्ट संकेत नहीं है कि फाइनल मैच को एक या दो दिन के लिए आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। ईएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो इस बार 28 मार्च से 31 मई के बीच इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी, जिसके बाद आईपीएल 2026 के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा कर दी जाएगी। आईपीएल कार्यक्रम में देरी असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब चुनाव के कारण आईपीएल के कार्यक्रमों में देरी या बदलाव किया गया है। इससे पहले 2009, 2014, 2019 और 2024 में भी चुनाव के कारण आईपीएल की तारीखों में बदलाव किया गया था।
IPL 2026 Match Schedule: आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ओपनिंग मैच के वेन्यू को लेकर भी चर्चा की जानी है। इस बार आरसीबी के होम वेन्यू को लेकर नवी मुंबई, रायपुर और पुणे जैसे कुछ वैकल्पिक जगहों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। पिछले साल आरसीबी के विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ के बाद उनके घरेलू मैदान में मैच होने पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, बाद में कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयास के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम को हरी झंडी दे दी गई थी, लेकिन अब भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि यह मैच कहां खेले जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : IPL सट्टे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, फार्महाउस से हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
- 2. David Warner Arrested : नशे में धुत क्रिकेटर डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, ड्रंक एंड ड्राइविंग पड़ी भारी
- 3. CG News: NCA कैंप के लिए छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन, इंटरनेशनल लेवल की मिलेगी ट्रेनिंग
- 4. Amit Shah Convoy Incident: बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Amit Shah की सुरक्षा में चूक पर DC समेत 4 पुलिस अफसर सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

