Breaking News
Create your Account
पूर्व सीएम दिग्विजय के विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह ने पार्टी छोड़ने की अफवाहों का किया खंडन, बोले-में धोखेबाज नही हूं
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह ने उनको लेकर सोशल मीडिया में फैल रही पार्टी छोड़ने की अफवाहों का खंडन कर दिया है। महू में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद करने शिवपुरी पहुंचे जयवर्धन सिंह से पूछा गया कि क्या आप भी केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह पार्टी छोड़ रहे है।
तब जेवीने पत्रकारों से कहा कि मैं धोखेबाज नहीं हूं। जहां भी हूं खुश हूं। हम अपनी विचारधारा पर अडिग हैं। हम जिन नेताओं के नेतृत्व में काम कर रहे हैं, उनसे खुश हैं। उन्हें अपना नेता स्वीकार करते हैं। जयवर्धन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के गुटबाजी वाले बयान पर भी उनका बचाव किया है। पटवारी के गुटबाजी वाले बयान पर जयबर्धन ने कहा कि गुटबाजी हर पार्टी में है। भाजपा में तो हालत यह है कि 4 साल पहले किसी के साथ पैकेज में गए पूर्व कांग्रेस नेता को जिला अध्यक्ष बना दिया गया है।
इसके अलावा भाजपा और आरएसएस के लिए 30 साल से काम करने वाले लोग जो जिला अध्यक्ष की लाईन में थे। उन पर पैकेज से आए लोग भारी पड़ गए। जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुटबाजी से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम विपक्ष में गुटबाजी छोड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Monday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भोलेनाथ की कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. MP News : नकली सोने का सिक्का दिखाकर साढ़े 5 लाख की ठगी, MP-UP से चार गिरफ्तार
- 3. Census 2027 : ऑनलाइन जनगणना कल से शुरू : घर की छत, कमरे, टॉयलेट से लेकर दाना-पानी का तैयार रखिए पूरी जानकारी
- 4. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे पाएं दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

