Breaking News
Create your Account
Delhi New CM: दिल्ली में सीएम चयन के लिए बीजेपी पर्यवेक्षकों की घोषणा आज, देर रात तक चली जेपी नड्डा की महासचिवों संग बैठक
नई दिल्ली। Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी को मिली बंपर जीत के बाद नतीजे आए 8 दिन हो गए हैं। लेकिन, अब 4तक मुख्यमंत्री की घाेषणा नहीं हुई है। शनिवार रात को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी हेडक्वॉर्टर में महासचिवों की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए पर्यवेक्षक के नाम पर चर्चा की गई।
Delhi New CM: दिल्ली में सीएम का नाम तय करने के लिए बीजेपी रविवार 16 फरवरी को पर्यवेक्षक की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं। पर्यवेक्षकों की घोषणा के बाद आज विधायक दल की बैठक की भी संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा आज ही सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है।
Delhi New CM: सीएम की रेस में ये नाम
सीएम पद की रेस में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, जितेंद्र महाजन, विजेंद्र गुप्ता, शिखा रॉय, रेखा गुप्ता जैसे नाम शामिल है। अब देखना होगा की भाजपा इसमें से किसी नाम पर मुहर लगाती है या एक फिर से कोई नया सामने लाकर चौंकाती है।
Delhi New CM: भाजपा ने 48 सीटें जीतीं
बता दें कि 8 फरवरी को आए दिल्ली चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 70 में से 48 विधानसभा सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। पिछले 2 विधानसभा चुनावों की तरह कांग्रेस को इस बार भी खाता नहीं खोल पाई। भाजपा की 71 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें बढ़ीं। वहीं आम आदमी पार्टी को 40 सीटों का नुकसान हुआ। AAP का स्ट्राइक रेट 31 प्रतिशत रहा।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
- 2. Pawan Kheda: पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में दायर की अग्रिम जमानत याचिका, एक दिन पहले ही असम पुलिस ने मारा था छापा
- 3. UP Accident : प्रयागराज रेल हादसा : करछना में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत
- 4. MP News : रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा, इंदौर में इंजीनियर तो नरसिंहपुर में बाबू गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

