Breaking News
Create your Account
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रमेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई, शपथ 3 अगस्त को
रायपुर । CM विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी। सीएम साय ने X पर लिखा, आदरणीय श्री रामेन डेका जी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक एवं संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा। समस्त छत्तीसगढ़वासी आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।
आपको बता दें, रमेन डेका असम के हैं। भाजपा की टिकट पर लगातार 2 बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे डेका प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन कुमार डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसका आदेश राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने जारी किए हैं। रामेन कुमार डेका की नियुक्ति वर्तमान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन की जगह की गई हैं।
पदभार ग्रहण करने के साथ ही इनका कार्यकाल प्रभावी हो जाएगा। रामेन कुमार डेका असम में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से रहें हैं। असम जनता पार्टी के महासचिव, भाजपा प्रवक्ता, रहने के अलावा असम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं।
आदरणीय श्री रामेन डेका जी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 28, 2024
निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक एवं संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा।
समस्त छत्तीसगढ़वासी आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते…
Related Posts
More News:
- 1. Electricity Bill Hike: गर्मी में लगेगा बिजली झटका, अगले सप्ताह बढ़ेंगी दरें, घरेलू उपभोक्ताओं से घाटे की भरपाई!
- 2. Harivansh Rajya Sabha Nominated: रिटायरमेंट के एक दिन पहले हरिवंश की राज्यसभा में वापसी, JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
- 3. MP News : गेहूँ खरीदी 9 अप्रैल से शुरू : CM डॉ. मोहन यादव ने किसानों और स्वयंसेवी संस्थाओं से वर्चुअल संवाद में व्यवस्था सुगम बनाने का दिया निर्देश
- 4. Asam vidhaanasabha chunaav: असम, केरल और पुदुचेरी में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार,आखिरी दिन दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत, 9 को मतदान..4 मई को आएंगे नतीजे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

