Breaking News
Create your Account
CG Politics: रमन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त, 10 राज्यों के गवर्नर बदले, रमेश बैस की होगी घर वापसी
- VP B
- 28 Jul, 2024
राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
CG Politics: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है किया गया है वो हरिचंदन की जगह लेंगें। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस की जगह सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे।
CG Politics: राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे। राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से भी पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
CG Politics: इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।
यहां देखें सूची
राज्य राज्यपाल
राजस्थान हरिभाऊ किसनराव बागड़े
झारखंड संतोष गंगवार
महाराष्ट्र सीपी राधाकृष्णन
छत्तीसगढ़ रमन डेका
पंजाब गुलाब चंद कटारिया
असम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
मणिपुर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
सिक्किम ओम प्रकाश माथुर
तेलंगाना जिष्णु देव वर्मा
मेघालय सीएच विजयशंकर
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के करें दिव्य दर्शन, देखें लाइव
- 2. CG Weather News : प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले 3 घंटों में तेज आंधी और बारिश की संभावना
- 3. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
- 4. CG Crime : लिव-इन रिश्ते का खौफनाक अंत, मंगलसूत्र बना मौत का फंदा, साथी ने ही ली जान, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

