Breaking News
Create your Account
CG News: रद्दी में मिले स्कूली किताबों के मामले में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक सस्पेंड
रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें राजधानी रायपुर के रियल बोर्ड पेपर मिल में नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने के मामले में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रेम प्रकाश शर्मा की प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
CG News: बता दें कि इस मामले की शिकायत के बाद शासन स्तर पर जांच दल का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें के कबाड़ में बेचे जाने की घटना के प्रकाश में आने पर तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को इस घटना की जांच के निर्देश दिए थे।
CG News: जिसके बाद छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को निलंबित किया गया है। बता दें कि इसी मामले में सूरजपुर जिले में अनुविभागीय अधिकरी जांच रिपोर्ट पर स्कूल शिक्षा विभाग ने एक्शन लेते हुए पाठ्यपुस्तक प्रभारी प्रमोद अमर बेल एक्का सहा. ग्रेड-2, सहयोगी अजित गुप्ता भृत्य और जितेन्द्र साहू भृत्य को निलंबित कर दिया है।


Related Posts
More News:
- 1. MP Board Result 2026 LIVE : MP बोर्ड-10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा टापर
- 2. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
- 3. Moto G Stylus 2026 लॉन्च: इनबिल्ट स्टाइलस, 50MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ सबकुछ, कीमत बस इतनी
- 4. Ramayana : ‘रामायण’ का पहला टीजर रिलीज, रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक पर फिदा हुए फैंस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

