Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
हल्दी की रस्म के बीच दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली...
- Rohit banchhor
- 21 Nov, 2024
यह घटना महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिठौरा गांव की है, जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
UP News : सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी से एक दिन पहले हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन के शव फंदे से लटके मिले। यह घटना महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिठौरा गांव की है, जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
UP News : बता दें कि मृतक गुड्डू 25 वर्ष और रुचि 18 वर्ष की शादी 25 नवंबर को होनी थी। शादी के लिए दोनों परिवारों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रजिस्ट्रेशन भी कराया था। हालांकि, प्रशासन द्वारा योजना की तारीख आगे बढ़ाए जाने के बाद परिजनों ने गांव के मंदिर में 25 नवंबर को शादी करने का फैसला किया था। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और गुरुवार सुबह हल्दी की रस्म के बीच गुड्डू और रुचि का शव चादर के फंदे से लटका हुआ मिला।
UP News : बताया जाता है कि आज गुरुवार को जब घर में हल्दी की रस्म चल रही थी, उसी दौरान परिजन नाच-गा रहे थे। इसी बीच किसी ने रुचि के कमरे में जाकर देखा, तो गुड्डू और रुचि के शव फंदे से लटके हुए थे। दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे। यह दृश्य देखकर परिजन दंग रह गए।
UP News : गुड्डू और रुचि के बीच तीन साल से प्रेम संबंध था, और दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए राजी भी थे। लेकिन कुछ दिनों पहले रुचि के जीजा और गुड्डू के बीच विवाद हुआ था। गुड्डू के मामा सुनील ने आरोप लगाया कि रुचि का जीजा इस शादी के खिलाफ था। उन्होंने इसे हत्या करार दिया और कहा कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शवों को फंदे पर लटकाया गया है।
UP News : पुलिस का क्या कहना है?
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी दक्षिण प्रवीन रंजन सिंह और महमूदाबाद सीओ सतीश चंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल की गहन जांच की गई।
एएसपी दक्षिण ने बताया कि, “प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar Breaking: सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने:JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी CM पद की शपथ ली, जानें कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का किया शुभारंभ, कहा- एनएसजी भारत का अभेद्य कवच
- 3. CG News: NCA कैंप के लिए सेलेक्ट हुए छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर, हाई लेवल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका
- 4. LSG vs RR IPL 2026: रविंद्र जडेजा की बदौलत सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचा राजस्थान, लखनऊ को 160 रनों का टारगेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

