Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mahadev Betting Case : ED की बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल–सौरभ चंद्राकर गिरोह की 21 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच, दुबई तक फैला शिकंजा

धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अस्थायी अटैचमेंट आदेश (PAO) जारी किया है।

Mahadev Betting Case : ED की बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल–सौरभ चंद्राकर गिरोह की 21 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच, दुबई तक फैला शिकंजा
X

Mahadev Betting Case : रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और उनके सहयोगियों की 21 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को अटैच कर दिया है। ED के रायपुर जोनल कार्यालय ने 10 जनवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अस्थायी अटैचमेंट आदेश (PAO) जारी किया है।

ईडी के मुताबिक, इस कार्रवाई के तहत कुल 21.45 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया गया है। इनमें 98.55 लाख की चल संपत्ति और 27 अचल संपत्तियाँ शामिल हैं। अचल संपत्तियों में आवासीय मकान, व्यावसायिक दुकानें, कृषि भूमि और भारत के साथ-साथ दुबई में स्थित लग्जरी अपार्टमेंट शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 20.46 करोड़ आंकी गई है।

किन-किन पर कसा शिकंजा-

रवि उप्पल- महादेव ऑनलाइन बुक का मुख्य प्रोमोटर और फिलहाल फरार। दुबई स्थित एट्रिया रा’ नामक विदेशी संपत्ति (6.75 करोड़) अटैच की गई है।

रजत कुमार सिंह- सौरभ चंद्राकर का करीबी सहयोगी। 15–20 करोड़ के अपराध से अर्जित धन (POC) का निवेश करने का आरोप। भिलाई और दुबई की संपत्तियाँ जब्त।

सौरभ आहूजा व विशाल रमानी- पार्टनर के रूप में लगभग 100 बेटिंग पैनल संचालित किए। 30 करोड़ से अधिक का अवैध धन अर्जित करने का आरोप। दुर्ग और भिलाई की संपत्तियाँ अटैच।

विनय कुमार व हनी सिंह- छह पैनल संचालित करने और फर्जी प्रचार गतिविधियों में शामिल। करीब 7 करोड़ का POC अर्जित किया। जयपुर और नई दिल्ली में मकान और लग्जरी वाहन (महिंद्रा थार, टोयोटा फॉर्च्यूनर) जब्त।

लकी गोयल- टेलीग्राम आधारित प्रचार नेटवर्क से जुड़ा। 2.55 करोड़ का अवैध धन उत्पन्न करने का आरोप। राजस्थान में दुकानें और प्लॉट अटैच।

राजा गुप्ता- दुबई स्थित ऑपरेटर, कम से कम 10 अवैध पैनल संचालित करने का आरोप। रायपुर में POC से खरीदी गई अचल संपत्ति अटैच।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire