SA Vs ZIM T20 WC Super 8: जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रन का टारगेट, कप्तान सिकंदर जड़ा अर्धशतक
SA Vs ZIM T20 WC Super 8: मुंबई: आईसीसी पुरुष आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
SA Vs ZIM T20 WC Super 8: जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 153 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 154 रन का लक्ष्य दिया। रज़ा ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए 43 गेंदों पर 73 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा क्लाइव मदांडे ने 26 रन का योगदान दिया, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।
SA Vs ZIM T20 WC Super 8: दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो विकेट हासिल किए। लुंगी एनगिड़ी, जॉर्ज लिंडे और एनरिक नॉर्त्या को एक-एक सफलता मिली।
SA Vs ZIM T20 WC Super 8: साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, लेकिन टीम इस मुकाबले को जीतकर अजेय रहते हुए अगले चरण में उतरना चाहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रोटियाज 154 रन के लक्ष्य को कितने ओवर में हासिल कर पाते हैं।

