नशे के शौक को पूरा करने के लिए मंदिर में चोरी करती थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोपाल। राजधानी की अयोध्यानगर थाना पुलिस ने शातिर महिला नकबजन को गिरफ्तार किया गया है। महिला चोर नशा करती थी और अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए वो मंदिरों का एन्टिक समान चोरी कर महंगे दामों में बेचती थी। पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान जप्त किया है। जिसमें मंदिर से चुराये अष्टधातु के पौराणिक जलधारी सहित लगभग हजारों रुपये का समान शामिल है।
महिला चोर दिन में रैकी कर रात में वारदात को अंजाम देती थी।28 नवंबर 2024 को फरियादी रोहित राजपूत ने थाने में शिकायत की कि शिवमंदिर, दुर्गा चौक नरेला शंकरी अयोध्यानगर से पौराणिक तथा एंटीक अष्ठ धातु के जलधारी सहित लगभग 60 हजार कीमती समान अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामलें की जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने महिला चोर लक्ष्मी यादव निवासी शिव नगर मस्जिद के पास भानपुर छोलामंदिर को चोरी का सामान लिये दबोचा जिसने पुछताछ में घटना करना स्वीकार कर लिया। पुलिस महिला चोर की निशान देही पर चोरी किया मसरुका बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

