Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
US-Israel Iran War: ईरान को लेकर आपस में 'भिड़े' ट्रंप और नेतन्याहू, फोन कॉल के दौरान सामने आया मतभेद, जानें क्या है वजह
US-Israel Iran War: नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के बीच ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष को लेकर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत काफी तनावपूर्ण रही। जहां इजरायल ईरान पर दोबारा सैन्य हमला चाहता है, वहीं अमेरिका फिलहाल कूटनीतिक समाधान और समझौते के रास्ते पर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।
ट्रंप से बातचीत के बाद नाराज दिखे नेतन्याहू
अमेरिकी मीडिया संस्थान “एक्सियोस” की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू बेहद नाराज थे। इजरायली नेतृत्व का मानना है कि ईरान की सैन्य ताकत और उसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को और कमजोर करने के लिए नए हमले जरूरी हैं। इजरायल को आशंका है कि बातचीत के जरिए ईरान समय हासिल कर रहा है।
अमेरिका ने टाला सैन्य हमला
राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया है। बताया गया कि कतर, यूएई और अन्य अरब देशों के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया। इसके बाद कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक संशोधित शांति प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करना है।
30 दिनों की बातचीत का प्रस्ताव
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच एक “लेटर ऑफ इंटेंट” तैयार किया जा रहा है, जिस पर दोनों देश हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके बाद 30 दिनों की वार्ता शुरू होगी, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, ईरान ने अब तक किसी नरमी के संकेत नहीं दिए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : दो यात्री बसों में आमने-सामने भिड़ंत, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल
- 2. CG Crime : जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल, भरी दोपहर भतीजों ने चाचा पर बरसाए चाकू, मौके पर मौत
- 3. CG IFS Transfer: वन विभाग में सात IFS के तबादले,बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, देखें आदेश
- 4. Mahakaal Darshan: शुक्रवार को करें बाबा महाकाल के दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

