Breaking News
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
US-Iran Conflict: ट्रंप की हत्या पर 558 करोड़ के इनाम का दावा, ईरानी संसद में पेश होगा प्रस्ताव, नेतन्याहू का भी नाम
US-Iran Conflict: नई दिल्ली/तेहरान: ईरानी मीडिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान की संसद में एक ऐसा प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है, जिसमें ट्रंप की हत्या करने वाले व्यक्ति या संगठन को 50 मिलियन यूरो यानी करीब 558 करोड़ रुपये का इनाम देने की बात कही गई है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
‘काउंटर-एक्शन’ योजना का मसौदा तैयार
ईरान वायर की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी (Ebrahim Azizi) ने कहा कि सैन्य और सुरक्षा एजेंसियों ने “काउंटर-एक्शन” नामक योजना का मसौदा तैयार किया है। इस प्रस्ताव में ट्रंप के साथ-साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) और अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर को भी निशाना बनाए जाने की बात कही गई है।
‘यह हमारा अधिकार है’
अजीजी ने सरकारी टीवी से बातचीत में कहा कि ईरान अपने नेताओं के खिलाफ कथित साजिशों का जवाब देने का अधिकार रखता है। उन्होंने दावा किया कि संसद में कई ऐसे बिल तैयार किए गए हैं, जिनका मकसद जवाबी कार्रवाई को कानूनी रूप देना है। उनके बयान के बाद क्षेत्रीय तनाव को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हैकिंग ग्रुप और कैंपेन का दावा
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि “हंडाला” नामक एक हैकिंग ग्रुप ने ट्रंप और नेतन्याहू को निशाना बनाने के लिए आर्थिक मदद देने का दावा किया है। वहीं “किल ट्रंप” नाम से चलाए जा रहे कथित अभियान को लेकर भी सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर प्रचार किए जाने की बात सामने आई है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
अब तक ईरान सरकार या किसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी की ओर से इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद इस रिपोर्ट ने पश्चिम एशिया की राजनीति और अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, रुपये पर भी दबाव: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद
- 2. Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, एफआईआर और सीबीआई करे जांच
- 3. Khan Sir Surrender Patna Civil Court: सरेंडर करने पटना सिविल कोर्ट पहुंचें खान सर, पुलिस तैनात
- 4. CG: नए शिक्षण सत्र की तैयारियों को लेकर कसेकेरा संकुल में महत्वपूर्ण बैठक, शिक्षकों और शालाप्रमुखों को दिए गए जरुरी दिशा-निर्देश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

