Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Ebola virus vaccine: रूस ने बना ली इबोला वायरस की वैक्सीन! स्वास्थ्य मंत्री मुराशको ने दी जानकारी
Ebola virus vaccine: नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना महामारी के प्रभाव से उबरने की कोशिशें जारी हैं, इसी बीच इबोला वायरस को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। अफ्रीकी देशों, खासकर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और युगांडा में इबोला संक्रमण के नए मामलों ने स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसके वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ एक नई वैक्सीन विकसित की है।
रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को के अनुसार, यह वैक्सीन इबोला के दुर्लभ बुंदीबुग्यो (Bundibugyo) स्ट्रेन के खिलाफ भी सुरक्षा देने में सक्षम हो सकती है। यह वही स्ट्रेन है, जिसने अफ्रीकी देशों में तेजी से संक्रमण फैलाया है। हालांकि अभी इस वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल और अंतरराष्ट्रीय मंजूरी से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने DRC में फैल रहे संक्रमण को गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा बताया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां 900 से अधिक संदिग्ध मामले और 220 संदिग्ध मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि 101 मामलों और 10 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण अब युगांडा तक भी पहुंच चुका है।
इबोला एक खतरनाक वायरल बीमारी है, जो संक्रमित जानवरों या मरीज के शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क से फैलती है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, उल्टी, दस्त और आंतरिक रक्तस्राव शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि रूस की यह वैक्सीन सफल साबित होती है, तो यह वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. ASUS ने भारत में लॉन्च किए 3 नए Laptops, 20 घंटे बैटरी, Google AI फीचर्स और 15.6 इंच डिस्प्ले, जानें कीमत
- 2. CG Crime: यूपी बॉर्डर के चेकपोस्ट करोड़ों का गांजा बरामद, ट्रक में लाया जा रहा था तस्करी का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार
- 3. Excise Sub Inspectors Suspended: ओवर रेट पर बेचने के मामले में चार आबकारी उप निरीक्षक सस्पेंड, 8 को नोटिस, देखें आदेश
- 4. UP Accident : तेज रफ्तार अर्टिका कार और ट्रेलर में आमने-सामने हुई भिड़ंत, 4 की मौत, एक घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

