Breaking News
Create your Account
Delhi New CM: दिल्ली के CM की कुर्सी पर कौन, आज विधायक दल की बैठक के बाद खत्म होगा सस्पेंस, रामलीला मैदान सजकर तैयार
नई दिल्ली। Delhi New CM: दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा..? यह सस्पेंस आज शाम खत्म होने जा रहा है। बीजेपी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने जा रही है। पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय किया जाएगा। इसके बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा।
Delhi New CM: बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी की संसदीय दल की बैठक को लेकर कहा कि ये पार्टी को तय करना है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। पार्टी का कोई न कोई कार्यकर्ता ही सीएम बनेगा। पार्टी ही हमारी जिम्मेदारी तय करेगी. हम लोग विधानसभा को अच्छे तरीके से चलाएंगे।
Delhi New CM: दिल्ली बीजेपी दफ्तर में लगे पोस्टर बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक से पहले दिल्ली में बीजेपी के दफ्तर में कई बड़े पोस्टर नजर आ रहे हैं. इन पोस्टर पर लिखा है- दिल्ली में बीजेपी सरकार।दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। नया सीएम 20 फरवरी सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेगा।
Delhi New CM: शपथ ग्रहण समारोह का पोस्टर जारी बीजेपी दिल्ली ने नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में कहा गया है कि दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। विकसित दिल्ली शपथ समारोह के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे। आइए रामलीला मैदान और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।
Related Posts
More News:
- 1. DC vs GT IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की अरुण जेटली स्टेडियम में होगी भिड़ंत, बारिश बन सकती है बड़ा फैक्टर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
- 2. Raipur City Crime: सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने 132 हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों की परेड ली, सरप्राइज चेकिंग में 28 वारंटी गिरफ्तार
- 3. MP News : भोपाल के आसपास घूमना हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाए मंथली पास के दाम, जानें आपके जेब में कितना पड़ेगा असर
- 4. ECI Cancels TMC Nomination: बंगाल चुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका, TMC प्रत्याशी Avinabh Bhattacharya का नामांकन रद्द
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

