Breaking News
Create your Account
Delhi Election 2025: CM आतिशी के सामने चुनाव लड़ सकती है अलका लांबा, जानें क्या है कांग्रेस का प्लान, केजरीवाल के सामने कौन होगा, पढ़ें पूरी खबर
- Pradeep Sharma
- 24 Dec, 2024
नई दिल्ली। Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजधानी में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक हुई। इस बैठक में 35 सीटों पर
नई दिल्ली। Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजधानी में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक हुई। इस बैठक में 35 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि 28 सीटों पर नाम तय कर लिए गए। वहीं बची हुई 7 सीटों को फिलहाल पेंडिंग में रखा गया है।
Delhi Assembly Election 2025: वहीं दिल्ली की सीएम आतिशी (Atishi) के सामने कालकाजी सीट से अलका लांबा (Alka Lamba) का नाम तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कांग्रेस सीईसी की दूसरी बैठक में इस पर फैसला लिया जा चुका है।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी की CEC बैठक पर कहा आज की हमारी बैठक में कई नाम क्लियर हो चुके हैं, बहुत जल्द हम वह लिस्ट जारी करेंगे। कुछ सीटें ऐसी हैं जिन पर चर्चा की जरूरत है, हम उस पर दोबारा चर्चा करेंगे।
Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस जारी कर चुकी है पहली सूची बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। इस सूची में कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था।
इस सूची में बादली से दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव (Devendra Yadav), वजीरपुर से रागिनी नायक, नई दिल्ली से संदीप दीक्षित और कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त को टिकट दिया था। सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदीत अग्रवाल और सीलमपुर से अब्दुल रहमान (Abdul Rehman) को टिकट दिया था।
Related Posts
More News:
- 1. Monday's Horoscope: सोमवार को मिथुन, सिंह, तुला राशि के जातकों को मिलेगा लाभ... पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन
- 2. CSK vs PBKS IPL 2026: चेपॉक में पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 3. CG News : AI सक्षम शिक्षा अभियान : CM विष्णु देव साय से गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा AI प्रशिक्षण
- 4. UP cabinet meeting: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, बलिया में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

