Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG Crime : चरित्र शंका बनी मौत की वजह, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, पति सलाखों के पीछे
- Rohit banchhor
- 14 Jun, 2026
ग्रामीणों की सूचना पर भड़का आरोपी, डंडे और हाथ-पैर से किया हमला, सामरीपाठ थाना क्षेत्र की घटना
CG Crime : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में चरित्र शंका के चलते एक महिला की जान चली गई। सामरीपाठ थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर ऐसा कहर बरपाया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी को कुछ ग्रामीणों ने बताया था कि उसकी पत्नी को एक अन्य व्यक्ति के साथ पकरी पेड़ के नीचे देखा गया है। सूचना मिलते ही आरोपी मौके पर पहुंचा और पत्नी को देखकर आपा खो बैठा। गुस्से में उसने पहले पत्नी से विवाद किया और फिर डंडे तथा हाथ-पैर से बेरहमी से हमला कर दिया।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त डंडा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking: मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच सीएम हाउस से मंत्रियों को बुलावा, थोड़ी ही देर में शुरु होगी बैठक
- 2. Norway Chess 2026: नॉर्वे चेस में प्रज्ञानंद ने फिर चौंकाया, वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को दूसरी बार हराकर रचा इतिहास
- 3. CG Transfer : परिवहन विभाग में प्रशासनिक बदलाव, रायपुर से दुर्ग पहुंचे मृत्युंजय पटेल, महासमुंद को मिले नए DTO
- 4. CG News : ‘दो बूंद जिंदगी की’ अभियान: रायपुर में 28 जून को 3.45 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

