Breaking News
Create your Account
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के लिए "आम आदमी पार्टी" ने की भारत रत्न की मांग, कहा- उनके जैसे ईमानदार नेता इसके हकदार
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करा रहे थे। 26 दिसंबर को वह अचानक घर पर बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। आम आदमी पार्टी ने उन्हें महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता करार देते हुए भारत रत्न की मांग की। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। इतिहास उन्हें एक महान और ईमानदार नेता के तौर पर याद रखेगा। वे सदैव ही सभी लोगों से बेहद विनम्रता से मिलते थे। डॉ. मनमोहन सिंह जी भारत रत्न के हकदार हैं। प्रभु उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।'
केंद्र सरकार ने उनके निधन के बाद 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी आधिकारिक कार्यक्रम स्थगित होंगे। उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को राजघाट के पास किया जाएगा, जहां उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : जनगणना 2027 का शुभारंभ : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्व-गणना पोर्टल लॉन्च, 16 से 30 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया
- 2. CG News : अयोध्या की पावन धरती पर गूंजा छत्तीसगढ़ का स्वर, सत्संग मंडली ने जीता तीसरा स्थान
- 3. MP Crime : इश्क के लिए रची साजिश, पत्नी ने ही कराया पति का कत्ल, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
- 4. IPL 2026 : RCB के टिम डेविड पर 25% मैच फीस का जुर्माना, हार्दिक पांड्या को भी लगा फाइन, जानें क्या है मामला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

