Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Holi 2026: होली पर भारतीय रेलवे चलाएगा लगभग 1500 ट्रेनें, यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा भीड़ और असुविधा का सामना, जानिए अपना रूट

Holi 2026

Vpb
Holi 2026: होली पर भारतीय रेलवे चलाएगा लगभग 1500 ट्रेनें, यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा भीड़ और असुविधा का सामना, जानिए अपना रूट
X

Holi 2026: नई दिल्ली: होली का त्योहार नजदीक आते ही देशभर में घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। इसी बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने मार्च महीने में 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। जरूरत पड़ने पर यह संख्या 1,500 तक बढ़ाई जा सकती है। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में होली के दौरान कुल 1,144 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। रेलवे का यह कदम यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और भीड़-रहित यात्रा अनुभव देने के उद्देश्य से उठाया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए न केवल भीड़ नियंत्रण होगा, बल्कि बड़े शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

Holi 2026: इस अभियान में सभी रेलवे जोनों ने मांग के अनुसार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) सबसे अधिक 285 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जो बिहार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों को कवर करेंगी। पश्चिम रेलवे (WR) 231 ट्रेनें मुंबई और गुजरात से जुड़े रूटों पर चलाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। मध्य रेलवे (CR) 209 ट्रेनों का संचालन करेगा, जो मध्य भारत के शहरों और कस्बों को जोड़ेंगी।

Holi 2026: दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) 160 ट्रेनें हैदराबाद, विजयवाड़ा और आसपास के इलाकों में चलाएगा, जबकि उत्तर रेलवे (NR) 108 ट्रेनें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए संचालित करेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) 71, उत्तर मध्य रेलवे (NCR) 66, पूर्वोत्तर रेलवे (NER) और पूर्व कोस्ट रेलवे (ECoR) 62-62 स्पेशल ट्रेनें चलाएंगे। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) 47, पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) 43, दक्षिण रेलवे (SR) 39, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) 15, कोंकण रेलवे (KR) 9 और पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) 2 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह व्यापक व्यवस्था होली पर यात्रियों को बड़ी राहत देगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire