Top
Begin typing your search above and press enter to search.

उप्र में छात्रा को अगवा करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, गोली लगने से हुआ घायल

उप्र में छात्रा को अगवा करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, गोली लगने से हुआ घायल
X

लखनऊ: जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिले के कृष्णानगर में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ की घटना हुई है। डीसीपी साउथ केशव कुमार ने बताया कि आरोपी लियाकत अली ने 11 वर्षीय छात्रा को अगवा किया था। वह उसी क्षेत्र का निवासी है। आरोपी लियाकत अली से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। उस पर आरोप है कि उसने 11वर्षीय की लड़की को किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा भी बरामद किया है। वह होटल में नौकरी करता है। लियाकत अली पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार, उन्हें सुचना मिली थी कि, एक 11 साल की बच्ची ट्यूशन के बाद घर नहीं लौटी। जिसकी सुचना के बाद इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंघाला गया, जिसमे एक व्यक्ति बच्ची को कहीं लेजाता नजर आ रहा है। आरोपी की पहचान लियाकत अली के रूप में की गई। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी फरार था। मुखबिर के सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेरा बंदी कर दी। आरोपी लियाकत ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। डीसीपी ने बताया कि, लियाकत अली पर पहले ही दो मामले दर्ज है। दोनों मामले महिला अपराध के तहत दर्ज है। इससे पहले भी उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर लियाकत के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 2005 और 2007 में भी दो बच्चियों के खिलाफ अपराधों में शामिल था।

लड़की का किया था दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, 11 वर्षीय छात्रा कोचिंग क्लास से घर के लिए निकली लेकिन वो रास्ते से ही लापता हो गई। उसकी माँ उसे कोचिंग छोड़े और लेने जाया करती थी। जब वो छात्रा को लेने पहुंची तो वो आस पास कहीं नहीं मिली। छात्रा अगली सुबह ई-रिक्शा से घर पहुंची। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित छात्रा ने बताया कि, चाउमीन बेचने वाले लियाकत ने उसे मोमोज और चाउमीन देने का लालच दिया था। वह उसे एक कमरे में ले गया, हां उसने उसका यौन शोषण किया। लड़की ने आगे बताया कि जब वह घर जाने की जिद्द करने लगी तो लियाकत ने उससे सुबह घर छोड़ने की बात कही। आरोपी ने पुलिस के डर से उसे एक ई-रिक्शा से एक पार्क के पास छोड़ दिया, और फरार हो गया। जिसके बाद आस पास के लोगों ने पीड़िता के घर पर सूचना दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire