Create your Account
Connecting Town Raipur: रायपुर-नवा रायपुर को जोड़ने वाली 'कनेक्टिंग टाउन' योजना को सरकार की मंजूरी, एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ बसेंगी बस्तियां, 735 करोड़ होंगे खर्च
Connecting Town Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुराने रायपुर और नवा रायपुर (अटल नगर) को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी कनेक्टिंग टाउन विकास योजना को मंजूरी दे दी है। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार इस योजना के तहत 432 हेक्टेयर क्षेत्र में आधुनिक शहरी विकास किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों शहरों के बीच मौजूद दूरी और विकास के अंतर को समाप्त करना है।
Connecting Town Raipur: योजना के अनुसार, नवा रायपुर जाने वाले एक्सप्रेस-वे की दोनों तरफ 500-500 मीटर की पट्टी में यह विकास कार्य होगा। कुल अनुमानित लागत 735 करोड़ रुपये है। इसमें जोरा माल के आगे से शुरू होकर सेरीखेड़ी, मंदिर हसौद, रीको, नकटी, रमचंडी और बरौदा (एयरपोर्ट क्षेत्र) जैसे गांवों के हिस्से शामिल किए गए हैं। यह पूरा क्षेत्र नवा रायपुर के लेयर-टू में आता है।
Connecting Town Raipur: योजना की खासियत यह है कि जमीन का जबरन अधिग्रहण नहीं होगा। संबंधित क्षेत्र की निजी जमीन पर सड़क, पेयजल, सीवरेज, बिजली और अन्य अधोसंरचना विकसित की जाएगी। विकास पूरा होने के बाद मूल भूमि स्वामियों को उनकी कुल जमीन का 42 प्रतिशत हिस्सा वापस दिया जाएगा। शेष हिस्सा व्यावसायिक और आवासीय उपयोग के लिए रहेगा।
Connecting Town Raipur: सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतिम भूखंडों का आवंटन और कब्जा राजस्व विभाग के अद्यतन अभिलेखों के सत्यापन के बाद ही होगा। योजना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है और अब प्रभावी हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना दोनों शहरों को एकीकृत कर रायपुर को अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक महानगरीय क्षेत्र बनाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Friday horoscope: इन राशियों के जातकों पर आज होगी माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 2. Rajpal Yadav: चेक बाउंस केस में एक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
- 3. Parliament Budget Session Live: प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया
- 4. CG Crime : प्रेमी ने नंबर ब्लॉक किया तो नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

