Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की निगरानी, हुड़दंगियों पर सख्त नजर

भाईचारे के साथ होली मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

CG News : होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की निगरानी, हुड़दंगियों पर सख्त नजर
X

CG News : जांजगीर-चांपा। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक तैयारी कर ली है। इस बार परंपरागत सुरक्षा इंतजामों के साथ हाईटेक निगरानी व्यवस्था भी लागू की गई है। भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में तीन अलग-अलग स्थानों से ड्रोन उड़ाए जाएंगे, जो संकीर्ण गलियों और भीड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखेंगे। इससे न सिर्फ शांति भंग करने वाले तत्वों पर नियंत्रण रहेगा, बल्कि किसी भी घटना की स्थिति में साक्ष्य भी सुरक्षित रहेंगे।

होली के दौरान हुड़दंग, शराबखोरी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है और पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire