Create your Account
महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, कई की हालत नाजुक
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह इंदौर के सिमरोल रोड पर हुई, जिसमें 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी यात्री गुजरात से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद ओंकारेश्वर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसके बाद मौके पर मची अफरातफरी में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस के जरिए इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सिमरोल थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है और दुर्घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Himanta Biswa Sarma Swearing Ceremony: असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ, मोदी-शाह भी रहे मौजूद, 4 चेहरों की कैबिनेट में एंट्री, देखें लाइव
- 2. Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग
- 3. Assam: एनडीए विधायक दल का नेता चुने गए हिमंत बिस्व सरमा, इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
- 4. MI vs LSG: लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रनों का विशाल लक्ष्य, पूरन ने जड़े आठ छक्के, बॉश ने झटके 2 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

