Breaking News
Create your Account
CG News : उदयपुर पैलेस में CAF जवान ने खुद को मारी गोली, छुट्टी से लौटने के अगले दिन उठाया आत्मघाती कदम
- Rohit banchhor
- 16 Mar, 2026
जवानों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
CG News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छूईखदान क्षेत्र स्थित उदयपुर पैलेस में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवानों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृत जवान की पहचान 38 वर्षीय कृपाचंद सोनवानी के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन में पदस्थ था और मूल रूप से भिलाई का निवासी बताया जा रहा है। यह घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुई। मामले की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद राजपरिवार में चल रहे विवाद के कारण प्रशासन ने उदयपुर पैलेस और खैरागढ़ स्थित कमल विलास पैलेस को सील कर रखा है।
इन परिसरों की सुरक्षा के लिए सीएएफ के जवानों की तैनाती की गई है और अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाती है। बताया जा रहा है कि घटना के समय भी कृपाचंद सोनवानी अपनी ड्यूटी पर तैनात था। साथी जवानों के अनुसार वह कुछ समय से तनाव में नजर आ रहा था, हालांकि उस समय किसी ने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। शाम के समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर जवान मौके पर पहुंचे, जहां कृपाचंद खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार जवान रविवार को ही छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आया था और अगले ही दिन उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : हाथी के हमले से युवक की मौत, क्षत-विक्षत शव देख सहमे ग्रामीण
- 2. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
- 3. CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में पहली बार सामने आया मामला, बड़े नेट वर्क का अंदेशा
- 4. Tamil Nadu Jayaraj-Beniks Custodial Death Case: हिरासत में मौत के इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी, कोर्ट ने कहा—वर्दी की आड़ में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

