Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 का भव्य शुभारंभ, पीएम मोदी के मंच से गूंजा ग्लोबल लीडरशिप का संदेश, दुनिया के दिग्गज साथ

AI के क्षेत्र में देश की प्रगति उसकी महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी दोनों को दर्शाती है।

भारत मंडपम में  AI Impact Summit 2026 का भव्य शुभारंभ, पीएम मोदी के मंच से गूंजा ग्लोबल लीडरशिप का संदेश, दुनिया के दिग्गज साथ
X

AI Impact Summit 2026 : नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में सोमवार को AI Impact Summit 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ हुई। अपने उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक स्तर पर सार्थक चर्चा के लिए दुनिया को एक मंच पर लाना समय की मांग है।

प्रधानमंत्री ने दुनिया भर से आए नेताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, इनोवेटर्स, नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत AI क्रांति के शुरुआती मोर्चे पर मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि AI के क्षेत्र में देश की प्रगति उसकी महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी दोनों को दर्शाती है।

45 से अधिक देशों की भागीदारी-

नई दिल्ली में आयोजित इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में 45 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा तथा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति दर्ज की गई। सम्मेलन में वैश्विक राजनीतिक नेतृत्व, प्रमुख टेक कंपनियां, स्टार्टअप्स और रिसर्च समुदाय सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं।

भारत में AI विकास को गति-

सरकारी जानकारी के अनुसार, इंडिया एआई मिशन के तहत 10,372 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इस पहल के अंतर्गत 38,000 से अधिक GPUs को साझा कंप्यूटिंग एक्सेस के लिए ऑनबोर्ड किया गया है। साथ ही 12 भारतीय फाउंडेशन मॉडल विकसित किए जा रहे हैं और 30 से अधिक भारत-विशिष्ट AI एप्लिकेशन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी छात्रों को लक्षित कार्यक्रमों के माध्यम से सहयोग दिया जा रहा है, जिससे देश में AI शोध और नवाचार को बढ़ावा मिल सके।

AI इम्पैक्ट एक्सपो का भी आयोजन-

सम्मेलन के दौरान विभिन्न वर्किंग ग्रुप्स और थीमैटिक सत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े विविध मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। आयोजन स्थल पर 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला AI Impact Expo भी आयोजित किया गया है, जिसमें कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े AI आधारित समाधान और अनुप्रयोग प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह शिखर सम्मेलन भारत को वैश्विक AI नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire