Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले प्रधान आरक्षक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में RI और हेड कांस्टेबल पर लगाए

जिसमें विभाग के भीतर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

MP News : ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले प्रधान आरक्षक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में RI और हेड कांस्टेबल पर लगाए
X

MP News : आरोप नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले से पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक होशियार सिंह अहीर (50) ने ड्यूटी ज्वाइन करने से एक दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उन्होंने तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें विभाग के भीतर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, होशियार सिंह अहीर पांच दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटने वाले थे। इससे एक दिन पहले उन्होंने जहर खा लिया और खुद पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर इसकी जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सुसाइड नोट में रिश्वत और प्रताड़ना के आरोप-

मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने और रोजनामचा लिखने तक के लिए पैसों की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है। नोट में आरआई विक्रम सिंह भदौरिया और हेड कांस्टेबल प्रणव तिवारी का नाम लेते हुए लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना की बात कही गई है।

परिजनों का आरोप, कार्रवाई की मांग-

मृतक की पत्नी कमलेश देवी और बेटी अंजली यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार दबाव और प्रताड़ना के चलते होशियार सिंह ने यह कदम उठाया।

एसपी ने दी निष्पक्ष जांच की बात-

मामले को लेकर एसपी अंकित जायसवाल ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट, परिजनों के आरोप और सभी संबंधित पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire