शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर
नई दिल्ली/ मुंबई: मंगलवार को ताजा विदेशी फंड प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त जारी रही। लगातार तीसरे दिन बीएसई का सेंसेक्स 372.51 अंक की बढ़त के साथ 80,482.36 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 121.4 अंक ऊपर चढ़कर 24,343.30 अंक पर पहुंच गया।
सोमवार को भी बाजार में जोरदार बढ़त देखी गई थी, जब बीएसई का सेंसेक्स 992.74 अंक (1.25 प्रतिशत) बढ़कर 80,109.85 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 314.65 अंक (1.32 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 24,221.90 अंक पर बंद हुआ था। इस तरह से शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान कायम है।

