Breaking News
Create your Account
राजनीतिक दल से उलझी प्रीति जिंटा, फेक न्यूज़ फ़ैलाने का लगाया आरोप, ये है पूरा मामला
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक से 18 करोड़ रुपये का कर्ज माफ होने की खबरों पर सफाई दी है। फिल्मों से दूर रहकर अमेरिका में बसीं प्रीति, जो आईपीएल टीम किंग्स 11 पंजाब से जुड़ी हैं, ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, "12 साल पहले मेरे पास बैंक से ओवरड्राफ्ट सुविधा थी, जिसे 10 साल पहले पूरी तरह चुका दिया गया और खाता बंद हो गया। कोई लोन माफी नहीं हुई।"
प्रीति ने केरल कांग्रेस की एक पोस्ट पर निशाना साधा, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने भाजपा को सोशल मीडिया सौंपकर 18 करोड़ माफ करवाए। एक्ट्रेस ने इसे फेक न्यूज करार देते हुए लिखा, "मैं खुद अपना अकाउंट चलाती हूं। आपको शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए।" उन्होंने हैरानी जताई कि एक राजनीतिक पार्टी उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है। दरअसल, न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में अनियमितताओं की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कथित तौर पर प्रीति का नाम भी जोड़ा गया। आरबीआई ने बैंक के संचालन पर रोक लगा दी थी। प्रीति ने स्पष्ट किया कि पुराना कर्ज चुकाया जा चुका है और यह विवाद बेबुनियाद है।
Related Posts
More News:
- 1. US Special Forces Operation: ईरान में पुष्पा स्टाइल में अमेरिकी एयरफोर्स अधिकारी का रेस्क्यू, स्पेशल फोर्सेज का बड़ा ऑपरेशन सफल
- 2. Wednesday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान विघ्नहर्ता की विशेष कृपा, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
- 3. CG News : 95% जली हालत में मिली अज्ञात युवती, गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर
- 4. Digital Arrest : नकली पुलिस बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, रेप केस का डर दिखाकर रिटायर्ड इंजीनियर से ऐंठे 80 हजार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

