भोपाल में सताने लगा बांधवगढ़ हाथियों की मौत का डर, स्थनीय फॉरेस्ट अमला हुआ अलर्ट
भोपाल। बांधवगढ़ में हाथियों की मौत का मामला सामने आने के बाद राजधानी के आसपास के जंगलों में वन्यप्राणियों की सेहत की फ्रिक हो रही है। यहां 25 टाइगर, 60 तेंदुए सहित एक हजार से अधिक हिरण और सांभर हैं। इनकी निगरानी के लिए कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अर्बन टाइगर के लिए भोपाल की पहचान पूरे देश में है।
यह पहला ऐसा जिला हैं जहां आबादी के नजदीक इतनी बड़ी संख्या में टाइगर है वह भी बिना किसी रोकटोक के। बांधवगढ़ में हाथियों की मौत के प्रकरण के बाद वन अमले ने मॉनीटरिंग अलर्ट कर दी है। वन अधिकारी एपी भारती के मुताबिक वन क्षेत्र की मॉनीटरिंग कैमरों से की जा रही है। इसके अलावा यहां अमला भी मौजूद है।
इंतजाम होना चाहिए
सेवानिवृत्त वन अधिकारी केसी मल्ल के मुताबिक वन क्षेत्र के भीतर नजर रखी जाती है। हालांकि भोपाल का मामला अलग है। यहां हाथी नहीं है। इसकी प्रवृत्ति अलग होती है। फिर भी सुरक्षा जरूरी है। इंतजाम होने चाहिए

