Create your Account
Crime News: हत्या कर शव के किए 5 टुकड़े, फिर सिर लेकर फरार हुए हत्यारे…
Crime News: पटना: बिहार के भागलपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां कहलगांव अनुमंडल के घोघा थाना क्षेत्र में टुकड़ो में लाश मिली है। इसका सर गायब है। इस घटना के बाद से इलाके में कई तरह की अफवाह चल रही है। मामला आमापुर दियारा का है। जहां अपराधियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए शव को पांच हिस्सों में काट डाला और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस को अब तक मृतक का सिर बरामद नहीं हुआ है।
Crime News: जानकारी के अनुसार,शनिवार को जब ग्रामीण आमापुर दियारा के खेतों की तरफ गए, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मकई के खेतों और आसपास के इलाके में मानव शरीर के अंग बिखरे पड़े थे। सूचना मिलते ही घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान पुलिस को शव के चार हिस्से मकई के खेत और झाड़ियों में मिले, जबकि शरीर का एक हिस्सा करीब 50 मीटर दूर पानी से भरे जलाशय में तैरता हुआ पाया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी हिस्सों को एकत्र किया, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी युवक का सिर नहीं मिल सका।
Crime News: कलाई की घड़ी बनी पहचान की उम्मीद
मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है. शिनाख्त न हो सके, शायद इसीलिए अपराधियों ने सिर को कहीं और ठिकाने लगा दिया है। हालांकि, घटनास्थल से बरामद एक हाथ की कलाई में घड़ी बंधी मिली है। पुलिस को उम्मीद है कि इस घड़ी और युवक के कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की शुरुआती जांच के अनुसार, युवक की हत्या करीब तीन दिन पहले किसी धारदार हथियार से की गई है। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव के टुकड़े किए गए। फ़िलहाल पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है. शव के अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी ने जीता वाराणसी के लोगों का दिल, स्थानीय व्यंजन का चखा स्वाद, दुकानदार और जनता से किया संवाद
- 2. CG Crime: बिलासपुर में रेलवे ट्रैक में मिली लड़की की लाश के मामले में बड़ा खुलासा, चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, नीचे गिरकर मौत, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में
- 3. CG News : लापता दो मासूमों के शव तालाब में मिले, गांव में पसरा सन्नाटा
- 4. Raipur City News : ILS अस्पताल के चौथे फ्लोर की छत गिरी, कई मरीज घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

