CM विष्णुदेव साय का आज दिल्ली दौरा, पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात, बीजेपी में हलचल
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार शाम दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। वे शाम 6 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे पार्टी के उच्च नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम के इस दिल्ली दौरे को लेकर बीजेपी में हलचल मच गई है।
दिल्ली रवाना होने से पहले, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में साइबर भवन का उद्घाटन करेंगे और एमओयू निषादन समारोह में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की शुरुआत भी की जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री हाईटेक साइबर लैब का भी दौरा करेंगे, जहां जटिल साइबर अपराधों की विवेचना की जाएगी। इसके बाद, वे पुलिस मुख्यालय परिसर में एक विभागीय बैठक लेंगे। सीएम साय शाम 4 से 5 बजे के बीच नवीन औद्योगिक नीति पर आयोजित कार्यशाला में भी भाग लेंगे।

