CG News: CM विष्णुदेव साय मुंबई जाएंगे, देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी रहेंगे मौजूद
CG News: रायपुर/नई दिल्ली: सीएम विष्णुदेव साय इस समय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं, और आज मुंबई जाएंगे। वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जहां फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी इस समारोह में उपस्थित होंगे।
CG News: सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार सुबह 11 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे और शुक्रवार को रायपुर लौटेंगे। इससे पहले, बुधवार रात को सीएम साय ने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की और नक्सल ऑपरेशनों की स्थिति पर उन्हें जानकारी दी। इस बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

