Breaking News: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म, देवेंद्र फडणवीस होंगे नए सीएम
Breaking News: मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के पद को लेकर जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया और वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। 20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद यह निर्णय लिया गया। देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Breaking News: सूत्रों के अनुसार, अजित पवार और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में फडणवीस के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।

