Create your Account
CG News : जंगल छोड़ नई जिंदगी की ओर, आत्मसमर्पित नक्सली हाथों में मेहंदी, थाना परिसर में बंधा विवाह
- Rohit banchhor
- 13 Oct, 2025
यह विवाह सिर्फ एक व्यक्तिगत संबंध नहीं, बल्कि बस्तर में शांति, भरोसा और प्रेम की नई तस्वीर पेश करता है।
CG News : पखांजुर। बस्तर अंचल से एक प्रेरक कहानी सामने आई है, जो बदलाव और नई शुरुआत की मिसाल पेश करती है। कभी जंगलों में बंदूक थामे रहने वाले नक्सली अब समाज की मुख्यधारा में लौट आए हैं और अपने हाथों में मेहंदी सजाकर नए जीवन की ओर बढ़ चले हैं।
बता दें कि कांकेर जिले के पखांजुर थाना परिसर में रविवार को आत्मसमर्पित नक्सली सागर हिरदो और सचिला मांडवी ने विवाह के बंधन में बंधकर जीवन की नई शुरुआत की। फूलों से सजे मंडप में मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। यह विवाह किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था। जहां कभी हिंसा और भय का माहौल था, वहां अब प्रेम, शांति और विश्वास की गूंज सुनाई दी।
पुलिस अधिकारी, स्थानीय लोग और समाज के सदस्य इस सकारात्मक पहल के गवाह बने। जानकारी के अनुसार, सागर हिरदो 2014 में नक्सल संगठन से जुड़ा था और दिसंबर 2024 में पखांजुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। सचिला मांडवी ने 2020 में नक्सल संगठन का दामन छोड़ पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। पुनर्वास योजना के तहत समाज में शामिल होने के बाद दोनों की पहचान हुई और यह रिश्ता विवाह में परिणत हुआ।
पखांजुर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट और गोण्डाहुर थाना प्रभारी रामचंद्र साहू ने इस नई शुरुआत में अहम भूमिका निभाई और समाज में लौटे युवाओं को प्रेरित किया। कभी जिन हाथों में बंदूक थी, अब उनमें मेहंदी सजी है। यह विवाह सिर्फ एक व्यक्तिगत संबंध नहीं, बल्कि बस्तर में शांति, भरोसा और प्रेम की नई तस्वीर पेश करता है।
Related Posts
More News:
- 1. FBI Reward on Goldy Brar: एफबीआई ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, कई गंभीर मामलों में है वांटेड
- 2. IND vs ENG 4th T20: इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से रौंदा, 3-0 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज पर किया कब्जा
- 3. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
- 4. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

