Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : जुआ छापेमारी के दौरान कुएं में गिरने से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने थाने में मचाया उत्पात

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

CG News : जुआ छापेमारी के दौरान कुएं में गिरने से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने थाने में मचाया उत्पात
X

CG News : सूरजपुर। दिवाली की रात छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर अचानक छापेमारी की। पुलिस की गाड़ी देखते ही जुआरी मौके से भागने लगे। अफरा-तफरी में एक युवक भागते-भागते कुएं में गिर गया। गहराई अधिक होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जैसे ही घटना की खबर गांव में फैली, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान थाने में तोड़फोड़ की गई और सड़क को जाम कर दिया गया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश में जुट गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire