Create your Account
CG News: मुरिया दरबार की ऐतिहासिक परंपरा वास्तव में वैश्विक धरोहर, अमित शाह बोले- यह पूरे देश के लिए जानकारी का विषय
- Rohit banchhor
- 04 Oct, 2025
संस्कृति को बचाने का चिंतन जन संवाद की ऐतिहासिक परंपरा वास्तव में वैश्विक धरोहर है।
CG News : जगदलपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बस्तर के जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुरिया दरबार में अपनी उपस्थिति को आनंददायक बताया। इस कार्यक्रम में पूरे बस्तर संभाग से सारे मुखिया मौजूद रहे। उन्होंने सबकी समस्याएं सुनीं। वह दिल्ली जाकर सबको बताएंगे कि एक बार मुरिया दरबार देखिए। 1874 से लेकर आज तक इस प्रकार की सक्रिय भागीदारी, न्यायिक व्यवस्था, आदिवासी संस्कृति को बचाने का चिंतन जन संवाद की ऐतिहासिक परंपरा वास्तव में वैश्विक धरोहर है।
अमित शाह ने कहा कि मुरिया दरबार के लोकतांत्रिक मूल्य जो पूरे देश के लिए जानकारी का विषय है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बस्तर दशहरा से सम्बंधित मांझी-चालकी, मेम्बर एवं मेम्बरीन के साथ अभिनंदन भोज किया। इस भोज में क्षेत्र के पारम्परिक व्यंजनों कों समाहित किया गया था, जिसकी प्रशंसा केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सांसद महेश कश्यप, सांसद भोजराज नाग, विधायक नीलकंठ टेकाम, आशाराम नेताम, विनायक गोयल, बस्तर के राजा कमलचंद्र भंजदेव एवं मुरिया दरबार के मुखिया सहित मुरिया दरबार के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
- 2. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- 3. MP News : YouTube बना नकली नोटों की 'पाठशाला', कृषि सेवा केंद्र से चल रहा था जाली करेंसी का कारोबार, 2 गिरफ्तार
- 4. CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

