Create your Account
केंद्रीय जेल खोल रहा पेट्रोल पंप, बंदी और कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगा रोजगार
भोपाल। राजधानी में जल्द ही केंद्रीय जेल का पेट्रोल पंप शुरू होने जा रहा है। यह पंप जेल के मुख्य द्वार के सामने एयरपोर्ट रोड पर तैयार हो चुका है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की मदद से तैयार पेट्रोल पंप का शुभारंभ सितंबर में होगा। पेट्रोल पंप पर ओपन जेल के नौ बंदी काम देखेंगे। मैनेजमेंट का काम दो प्रहरियों के जिम्मे रहेगा। इसके लिए जेल बंदियों और प्रहरियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि जेल विभाग की जमीन पर 9687 स्क्वायर फीट में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) द्वारा इस पेट्रोल पंप का निर्माण कराया गया है। पंप के लिए पेट्रोल और डीजल एचपी कंपनी से लोन पर लिया जाएगा।
पेट्रोल पंप 3 पारियों में 24 घंटे संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। रिस्पॉन्स बेहतर होने पर आने वाले समय में पंप पर हर शिफ्ट में 9 बंदी काम करेंगे। इससे रोजाना 30 बंदियों को रोजगार मिलेगा। उन्हें 500 रुपए रोजाना के हिसाब से मेहनताना हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से दिया जाएगा।
जेल कल्याण समिति करेगी संचालन
पंप पर वे कैदी काम करेंगे जो ओपन जेल में हैं। इसके साथ उन लोगों को काम मिलेगा, जिनका जेल में आचरण अच्छा था और रिहा होने के बाद काम नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों के उन बच्चों को काम देंगे जो पढ़े-लिखे हैं।
पेट्रोल पंप का संचालन जेल कल्याण समिति के माध्यम से किया जाएगा। इससे होने वाली कमाई को जेल के अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवार के वेलफेयर कार्य में खर्च किया जाएगा। किसी कर्मचारी के गंभीर बीमार होने पर इलाज, कर्मचारियों के बच्चे की पढ़ाई आदि का खर्च समिति उठाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Governor Ramen Deka: पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में फारेस्ट अफसरों की महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल रमेन डेका, कहा...जंगलों को समझने के लिए उनसे जुड़ाव जरूरी'
- 2. Ambani and Zuckerberg: गुजरात में बनेगा Meta का पहला AI डेटा सेंटर, रिलायंस के साथ हुई बड़ी साझेदारी
- 3. Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: कार तो जीत ली, लेकिन चला नहीं सकते वैभव सूर्यवंशी! ऑरेंज कैप के साथ कमाए करोड़ो रुपये
- 4. Pm Modi Europe Tour: पीएम मोदी फ्रांस-स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना , G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, रक्षा साझेदारी पर रहेगा फोकस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

