Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
BJP National Working President: भाजपा मुख्यालय में जेपी नड्डा और अमित शाह ने की नितिन नबीन की ताजपोशी, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
BJP National Working President: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन की ताजपोशी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नितिन नबीन को पटका पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार सौंपा।
BJP National Working President: कार्यभार ग्रहण करने के बाद पार्टी मुख्यालय में बधाई देने वालों का तांता लग गया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को हुआ था और 45 वर्ष की उम्र में उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलचस्प संयोग यह है कि भाजपा की स्थापना को भी लगभग इतने ही वर्ष हो चुके हैं।
BJP National Working President: इससे पहले, कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचने पर नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हवाई अड्डे पर उनका अभिनंदन किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिहार में नितिन नबीन की पहचान एक साफ-सुथरी छवि वाले और संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेता के रूप में रही है।
BJP National Working President: भाजपा ने अब तक का सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुनकर संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। यदि भविष्य में नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है, तो वह भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम है, जो 49 वर्ष की उम्र में भाजपा अध्यक्ष बने थे।
Related Posts
More News:
- 1. Dubai Airport Drone Attack: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक, एक भारतीय समेत 4 लोग घायल, देखें अफरा-तफरी का VIDEO
- 2. Zaheer Khan : तेज गेंदबाजी को मिलेगी नई धार, BCCI ने जहीर खान को दी बड़ी जिम्मेदारी
- 3. Raipur City News: श्रीराम बिजनेस पार्क में खेली गई फूलों की होली, श्री राधा रानी और कान्हा की टोली से साकार हुई वृंदावन की गलिया, हरिनाम संकीर्तन के साथ शुरु हुआ होली मिलन समारोह
- 4. Pakistani drone: पुंछ में LoC पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, इंडियन आर्मी ने फायरिंग कर खदेड़ा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

