Create your Account
जंबूरी मैदान में 11वां विज्ञान मेला जारी, प्रदेश भर के बाल साइंटिस्टों ने मशीनों के द्वारा दिखाया अपना हुनर...
- Rohit banchhor
- 29 Dec, 2024
रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के नाट्य विद्यालय के छात्रों द्वारा 'साइकिल की चेन' नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के भेल स्थित जंबूरी मैदान में विज्ञान मेले का आयोजन चल रहा है। 11 वें विज्ञान मेले में ज्ञान, संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नवाचारों पर फोकस देखने को मिला है। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों और वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था। मेले में प्रदेश भर के स्कूल- कॉलेज के विज्ञान के स्टूडेंट के डेढ़ सौ से ज्यादा मॉडल आए है। विज्ञान मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के नाट्य विद्यालय के छात्रों द्वारा 'साइकिल की चेन' नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ।
MP News : इस नाटक में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, समाज कल्याण और विज्ञान से जुड़े मुद्दों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक में संगीत और संवाद का अत्यंत सुंदर संयोजन था, जिसने उपस्थित दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। सीधे संवाद में डॉ. सुनील चतुर्वेदी ने विज्ञान को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ते हुए छात्रों को बताया कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी दैनिक जीवनचर्या का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने विज्ञान को 'अज्ञात से ज्ञात की ओर यात्रा' के रूप में परिभाषित किया और बताया कि विज्ञान का उद्देश्य नई खोजों और नवाचारों के माध्यम से मानव जीवन को सरल और बेहतर बनाना है।

MP News : उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे शोध हमारे भविष्य को आकार देता है और विज्ञान के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए 18वीं शताब्दी तक के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक घटनाक्रमों की जानकारी दी। विज्ञान शिक्षक कार्यशाला कार्यशाला में शिक्षकों को विज्ञान शिक्षा के नए तरीकों से अवगत कराया गया। वही विज्ञान मेले में पंडित शंभुनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल के कुलगुरु प्रोफेसर राम शंकर के मार्गदर्शन में बीएससी के कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्रों अंजलि तोमर, रिया विश्वकर्मा, सौरभ माझी, कैफ नईम, यश शर्मा, अनुज सिंह राठौर, निष्ठा शुक्ला निमंजुषा पांडे ने विज्ञान मेले में भाग लेकर अपने कार्यशील मॉडल सफलता पूर्वक प्रस्तुत किए।
MP News : इन प्रोजेक्ट्स को तैयार करने में छात्रों का मार्गदर्शन डॉ. रचना दुबे और डॉ. मनीषा शुक्ला ने किया। यह आयोजन छात्रों के लिए अपने नवाचार और कौशल को प्रदर्शित करने का अद्भुत अवसर था और सभी छात्र-छात्राओं ने सफलतापूर्वक विज्ञान और प्रोजेक्ट मॉडल को प्रस्तुत किया। विज्ञान मेला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जितेंद्र अग्रवाल, डॉ. रीता जैन एवं संजय सिंह के द्वारा प्रोजेक्ट को लेकर बहुत प्रोत्साहित एवं सराहा गया।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 2. मेघालय ने रचा चिकित्सा इतिहास: पहली बार सफल TAVI प्रक्रिया, स्वदेशी MYVAL हार्ट वॉल्व सिस्टम का हुआ इस्तेमाल
- 3. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 4. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

