Create your Account
Rajasthan Update : प्रार्थना के दौरान स्कूल की छत गिरी, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10, कई घायल
- Rohit banchhor
- 25 Jul, 2025
घटना उस समय हुई जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए स्कूल के भीतर कतार में खड़े थे।
Rajasthan Update : झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक में पीपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में शुक्रवार सुबह एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। स्कूल की जर्जर छत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर कम से कम 10 बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए स्कूल के भीतर कतार में खड़े थे।
बता दें कि हादसा सुबह करीब 7.45 बजे हुआ। बारिश के कारण स्कूल प्रबंधन ने प्रार्थना को बाहर की बजाय भीतर आयोजित करने का फैसला किया था। उस समय लगभग 35 बच्चे मौजूद थे। अचानक छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं, जिससे अधिकांश बच्चे मलबे में दब गए। कुछ बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। कई घायल बच्चों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों और शिक्षकों की मदद से घायल बच्चों को मलबे से निकालकर मनोहरथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और झालावाड़ जिला अस्पताल भेजा गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घायल बच्चों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपना भरतपुर-डीग का दौरा रद्द कर झालावाड़ के लिए रवाना हो गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाना है तो देखें छुट्टियों की लिस्ट
- 2. CG Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कोरबा में बरसे बादल, कई इलाकों में बारिश की चेतावनी
- 3. CG News: 10 अप्रैल को लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम ले सकती हैं राज्यसभा सदस्य की शपथ, उच्च सदन में बदल जाएगा सत्ता संतुलन
- 4. Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार हरे निशान पर बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

